35.1 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
हेल्थ एंड साइंस

गर्मी में व्यायाम क्यों जरूरी? बेहतर होता है रक्त संचार और गर्मी सहन करने की क्षमता



नई दिल्ली, 29 मई  गर्मियों में लोग अक्सर सोचते हैं कि पसीना आने से शरीर के सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, लेकिन क्या ऐसा सच में है? हेल्थ एक्सपर्ट इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। साथ ही बताते हैं कि गर्मियों में व्यायाम क्यों बेहद जरूरी है।


सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा बताती हैं कि पसीना शरीर से हानिकारक तत्व निकालने का मुख्य जरिया नहीं है। यह काम मुख्य रूप से लीवर और किडनी करते हैं। तो फिर गर्मी में हिलना-डुलना या व्यायाम क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट के अनुसार, व्यायाम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है। अच्छा रक्त संचार शरीर के हर हिस्से तक पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही लसीका तंत्र को सक्रिय रखता है, जो शरीर की सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

व्यायाम से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है और शरीर गर्मी के अनुकूल खुद को ढाल पाता है। पूजा मखीजा बताती हैं कि हल्की-फुल्की गतिविधियां जैसे तेज चलना, स्ट्रेचिंग या हल्का शक्ति प्रशिक्षण भी रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में कारगर साबित होती हैं। इससे शरीर तनाव को बेहतर तरीके से संभाल पाता है।

गर्मी में नियमित व्यायाम गर्म मौसम में शरीर को गर्मी सहन करने के लिए तैयार करता है। इससे पसीने की दक्षता बढ़ती है, प्लाज्मा की मात्रा में वृद्धि होती है, हृदय की कार्यक्षमता सुधरती है और शरीर का तापमान नियंत्रण तंत्र मजबूत होता है। नतीजतन, समय के साथ गर्मी में आपको कम थकान महसूस होती है और हीट स्ट्रेस का खतरा भी कम हो जाता है।

शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं। जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, व्यायाम के साथ गर्मी के संपर्क में आने से प्लाज्मा बढ़ता है और तापमान नियंत्रण बेहतर होता है। इसी तरह फिजियोलॉजिकल रिव्यूज जर्नल में कहा गया है कि व्यायाम रक्त वाहिकाओं के कार्य को सीधे प्रभावित करता है।

गर्मी में व्यायाम कोई सजा नहीं, बल्कि समझदारी का काम है। सुबह-शाम का समय चुनें, पर्याप्त पानी पिएं, व्यायाम की तीव्रता को मौसम के अनुसार समायोजित करें और शरीर के संकेतों पर ध्यान दें। धूप में ज्यादा देर तक न रहें। गर्मी के इस मौसम में हल्की शारीरिक गतिविधि जारी रखने से न सिर्फ फिटनेस बनी रहेगी, बल्कि शरीर गर्मी को बेहतर ढंग से झेलने में भी सक्षम बनेगा।

अन्य ख़बरें

स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे

Newsdesk

बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेगी कफ सिरप, दिल्ली के केमिस्टों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

Newsdesk

झारखंड में उन्नत नेत्र शल्य चिकित्सा केंद्र ‘दृष्टि’ की शुरुआत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading