34.5 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में आदिवासी हित की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : जीतू पटवारी

भोपाल, 30 मई । मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की हुई बैठक में इस वर्ग से जुड़ी समस्याओं पर मंथन हुआ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बैठक में फैसला दिया गया है कि आदिवासी हितों की लड़ाई कांग्रेस जमीनी स्तर पर लड़ेगी। भोपाल में स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय इंदिरा भवन में आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के आदिवासी समाज से जुड़े समसामयिक मुद्दों, उनके संवैधानिक अधिकारों, जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा तथा उनके साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध संगठनात्मक संघर्ष को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में तय किया गया है कि आदिवासी समाज की आवाज़ को हर स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा तथा उनके सम्मान, अधिकारों और न्याय की लड़ाई पूरी शक्ति एवं प्रतिबद्धता के साथ लड़ी जाएगी।इस बैठक की जानकारी देते हुए पटवारी ने बताया कि इस बैठक में संकल्प लिया गया है कि जल, जंगल और जमीन का मूल मालिक आदिवासी समाज है। आदिवासी हितों की लड़ाई कांग्रेस जमीनी स्तर पर लड़ेगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर कमलेश्वर पटेल और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में आदिवासी लड़ाई की रणनीति तैयार होगी।

 

अन्य ख़बरें

नाबालिगों को ब्लैकमेल कर ऐंठे 12 लाख के सोने के हार, आरोपी गिरफ्तार सिगरेट पिलाकर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर बच्चों से करवाई चोरी_

Newsdesk

43 वर्ष की पुलिस सेवा से निवृत्त हुए निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा

Newsdesk

बकरीद पर गौहत्या की साजिश नाकाम, सिवनी पुलिस ने 17 गौवंश बचाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading