31.5 C
Jabalpur
May 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरगी रोड की बंजारी घाटी में पपीते से भरा ट्रक पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित दुर्घटना संभावित बंजारी घाटी में रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कर्नाटक से दिल्ली जा रहा पपीते से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, लगभग दोपहर 1 बजे ट्रक बंजारी घाट की ढलान से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक रमन नायक (40 वर्ष) केबिन में ही फंस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रक में लदा पपीता सड़क पर बिखर जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने क्रेन की सहायता से ट्रक को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया।

गौरतलब है कि बंजारी घाटी क्षेत्र को पहले से ही दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। यहां तीखे मोड़ और ढलान के कारण अक्सर भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। प्रशासन द्वारा चेतावनी संकेतक लगाए जाने के बावजूद इस मार्ग पर हादसों का सिलसिला लगातार जारी है।

अन्य ख़बरें

नर्मदा किनारे अवैध रूप से भंडारित तीन हाईवा रेत जब्तप्रशासन ने नदी में कराया प्रवाहित

Newsdesk

थैलेसीमिया, सिकिलसेल और स्वच्छता को लेकर हर वर्ग को होना होगा जागरूक: महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू

Newsdesk

पुरुषोत्तम मास में हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण, भक्ति रस में झूमे श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading