30.4 C
Jabalpur
June 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस अधीक्षक ने लंबित प्रकरणों एवं पुलिस कार्यों की समीक्षा की, दिए आवष्यक निर्देष


शहडोल 31 मई 20263- पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के विभिन्न लंबित प्रकरणों एवं पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने 3 माह से अधिक अवधि से लंबित अपराध, 60 दिवस से अधिक लंबित बलात्कार संबंधी प्रकरण, लंबित चालान, नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी, लंबित मर्ग प्रकरण, सीएम हेल्पलाइन शिकायतें, माइनर एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तथा लंबित वारंटों की थानावार समीक्षा कर थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, लंबित वारंटों की तामील तथा संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस मुख्यालय द्वारा विवेचना कार्य को तकनीकी रूप से सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु उपलब्ध कराए गए टैबलेट का वितरण समस्त थाना प्रभारियों को किया गया। इस दौरान टैबलेट के उपयोग, विवेचना संबंधी कार्यों में इसके प्रभावी प्रयोग तथा डिजिटल प्रक्रियाओं के संबंध में प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

राजस्व विभाग के अमले ने की अवैध रूप से रखी 65 डंपर रेत जप्त

Newsdesk

गढ़वाल समाज मंडल सर्कल भरवेली में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Newsdesk

बालाघाट जिले के महाविद्यालयों में एम.ए.प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व की कक्षा प्रारम्भ करवाने विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे को सौंपा ज्ञापन संग्रहाध्यक्ष डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading