शहडोल।** सहकार भारती क्रेडिट मध्य प्रदेश का भव्य प्रदेश स्तरीय सम्मेलन अनूपपुर जिला मुख्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सभी 13 संभागों और 55 जिलों से भारी संख्या में आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की सफलता पर जिला पंचायत अनूपपुर की उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर एवं सहकार भारती की जिला प्रमुख श्रीमती प्रभा मिश्रा ने संयुक्त रूप से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
श्रीमती पार्वती राठौर और श्रीमती प्रभा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सहकार भारती के राष्ट्रीय संयोजक (क्रेडिट) श्री शिरीष देशपांडे जी उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकार भारती के राष्ट्रीय मंत्री श्री दिलीप दादा पाटिल जी द्वारा की गई।
**वरिष्ठ पदाधिकारियों का मिला मार्गदर्शन**
सम्मेलन को सफल बनाने में सहकार भारती के प्रदेश संगठन मंत्री श्री राधेश्याम जल छत्री, प्रदेश महामंत्री श्री राकेश चौहान, सहकार व जिला अनूपपुर से श्री राजेंद्र तिवारी, सर कार्य वाह श्री राजकुमार श्रीवास्तव, श्रीमती छाया सैनी, शहडोल की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा गुप्ता, प्रदेश प्रमुख (क्रेडिट) डॉ गोपाल प्रसाद निगम, श्री राजकुमार श्रीवास्तव प्रदेश सह प्रमुख, श्रीमती क्षाया सैनी प्रदेश सह प्रमुख,जिला प्रमुख श्री अरविंद मिश्रा, जिला महामंत्री श्रीमती वंदना सोनी एवं महिला मोर्चा की जिला प्रमुख श्रीमती रश्मि खरे, श्री नरेन्द्र डांगी जी,प्र देश संगठन मंत्री मालवा प्रांत, सहित कई वरिष्ठ नेताओं का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ।
**अनूपपुर जिले का रहेगा विशेष योगदान**
कार्यक्रम की सफलता पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती पार्वती राठौर और श्रीमती प्रभा मिश्रा ने कहा, *”हम इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रदेश के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार ज्ञापित करती हैं। हमें पूरी उम्मीद और विश्वास है कि भविष्य में भी आप सभी का ऐसा ही स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहेगा, जिससे सहकार भारती मध्य प्रदेश संगठन नित नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस गौरवमयी यात्रा में अनूपपुर जिला हमेशा अपना विशेष और अग्रिम सहयोग प्रदान करता रहेगा।”*


