33 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रांची रेलवे स्टेशन से 61 किलो गांजा बरामद, बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार

रांची, 1 जून रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30.50 लाख रुपए बताई गई है। 

आरपीएफ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची, आरपीएफ पोस्ट रांची और आरपीएफ अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया।

इस दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में चार ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैग के साथ यात्रा कर रहे तीन संदिग्ध युवकों पर टीम की नजर पड़ी। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की। इसके बाद ट्रेन के रवाना होने पर तीनों को उनके सामान सहित नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारकर विधिसम्मत जांच की गई।

तलाशी के दौरान बैगों से कुल 61 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 61 किलोग्राम पाया गया। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले आयुष सिंह (22), प्रिंस कुमार (21) और अंकित पाठक (19) के रूप में हुई है।

आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रताप सिंह नेगी के निर्देशन में डीडी किट से जांच करने पर बरामद पदार्थ गांजा पाया गया। आरपीएफ ने गांजा, मोबाइल फोन और अन्य सामान को जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित प्राथमिकी के साथ राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) रांची के हवाले कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए रेलवे परिसरों और ट्रेनों में लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। मामले में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

अन्य ख़बरें

राजस्थान: इस्लामपुर का नाम बदलने के विरोध में उतरे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, कलेक्ट्रेट के बाहर बिगड़ी तबीयत

Newsdesk

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

Newsdesk

छत्तीसगढ़ में महंगी हुई बिजली, नई टैरिफ दरों का ऐलान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading