30.6 C
Jabalpur
June 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

34 से 44 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई


जबलपुर। जिला पुलिस बल जबलपुर में पदस्थ 11 अधिकारी एवं कर्मचारी, जिन्होंने अपनी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्ति प्राप्त की, उन्हें रविवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में उनके लंबे, उत्कृष्ट एवं बेदाग सेवाकाल की सराहना करते हुए सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा तथा रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य उपस्थित रहे।
समारोह में उप निरीक्षक रविकरण सिंह बघेल (थाना कोतवाली), कार्यवाहक उप निरीक्षक अम्बिका प्रसाद मिश्रा (विशेष शाखा), सहायक उप निरीक्षक जय नारायण मिश्रा (महिला सेल), कार्यवाहक सूबेदार (अ) राजेन्द्र सिंह मसराम, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक केशव प्रसाद मिश्रा (पुलिस लाइन), गुलाब प्रसाद पाण्डे एवं रमापति तिवारी (यातायात थाना मालवीय चौक), मथुरा प्रसाद पौराणिक (थाना सिहोरा), विमल कुमार दुबे (एमटी शाखा, पुलिस लाइन), महिला प्रधान आरक्षक ललिता बड़गैंया (आलम्बन शाखा) तथा कार्यवाहक प्रधान आरक्षक जुगल किशोर राजपूत (पुलिस लाइन) को स्मृति चिन्ह एवं सेवानिवृत्ति संबंधी दस्तावेज भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का 34 से 44 वर्षों तक का सेवाकाल अत्यंत शानदार, यादगार और निष्कलंक रहा है। उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जबलपुर पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
अधिकारियों ने कहा कि सेवा के दौरान जिस अनुशासन, कर्मठता और सकारात्मक छवि के साथ सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, वही प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बनेगी। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके सफल सेवाकाल के लिए बधाई देते हुए परिवार के साथ सुखमय, स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में यह भी आश्वस्त किया गया कि सेवा निवृत्ति के बाद यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को किसी प्रकार की प्रशासनिक अथवा अन्य समस्या का सामना करना पड़े तो पुलिस विभाग उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहिन योजना’ पर वारिस पठान ने उठाए सवाल, कहा- वोट के लिए बांटे पैसे

Newsdesk

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें सरकार, मुस्लिम समाज ने सौपा ज्ञापन

Newsdesk

टीआई मदन इवने को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों को सराहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading