ग्रामीणों ने चंदा कर पानी टेंकर बुलाकर बुझा रहे हैं प्यास)डिंडोरी अमरपुर सी टाइम्स । जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत मौहारी के ग्राम खितौली में इस भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को चंदा करके पानी टेंकर बुलाकर अपने प्यास बुझाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार मौहारी के ग्राम खितौली में नल जल पाइप लाइन बिछाया गया हैं। खितौली में दो हैंड पंप एवं पांच छः कुआं हैं। जोकि इस भीषण गर्मी के चलते सूख गए हैं। जहां पर पानी के लिए अलसुबह से लेकर देर रात्रि तक लंबे इंतजार के बाद कुछ लोगों को ही पानी मिल पाता हैं। उक्त कुआं में पानी खत्म होने पर लोगों खाली वर्तन लेकर घर वापस लौटना पड़ता हैं। जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने स्वयं से चंदा करके पानी टेंकर बुलाकर पानी पीने या भोजन बनाने की व्यवस्था कर पा रहे हैं। यहां पर आठ किलोमीटर दूर से एक टेंकर पानी 1500 सौ रूपए में लाकर जीवनयापन कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार गांव में जल जीवन मिशन का कार्य विगत दो वर्षों से चल रहा हैं। जिसके तहत पाईप लाईन बिछा दिया गया हैं। परंतु कनेक्शन नहीं किया गया और उच्च टंकी का निर्माण किया जा चुका हैं। वहीं पर इस तरह शासन का घर-घर पानी पहुंचाने का दावा ढकोसला साबित हो रहा हैं। ऐसे भी इस जिले में आवेदन निवेदन पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता हैं। जब तक ग्रामीण स्वयं सड़क पर उतरकर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित ना करें। तब जाकर कहीं लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध हो पाती हैं। खितौली के ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन से मांग किया जा रहा हैं कि जल्द से जल्द पीने का पानी का सुदृढ़ व्यवस्था बनाया जावे। पीने के पानी का जल्द समाधान ना होने पर ग्रामीणों ने बिछिया डिंडौरी मुख्यमार्ग पर सड़क जाम धरना प्रदर्शन की खुली चुनौती दी गई हैं। जिसकी सम्पूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन की होगी इस प्रकार से ग्रामीणों द्वारा कहा गया हैं।
———————————————–


