30.6 C
Jabalpur
June 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रादुवि के उपकुलसचिव पर गंभीर आरोप; कर्मचारी की पत्नी लेकर की अमर्यादित टिप्पणी

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। विश्वविद्यालय के एक उपकुलसचिव पर बेहद गंभीर और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। पीड़ित कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि दो वेतन वृद्धियां बहाल कराने के एवज में उपकुलसचिव ने उससे उसकी पत्नी को साथ लाने की बात कही और अभद्र टिप्पणी की।

कर्मचारी के अनुसार, उपकुलसचिव ने उसकी पत्नी को लेकर बेहद अमर्यादित टिप्पणी की है। कर्मचारी ने बताया कि यह बात सुनकर वह स्तब्ध रह गया और उसे विश्वास नहीं हुआ कि विश्वविद्यालय के इतने जिम्मेदार पद पर बैठा कोई अधिकारी इस तरह की टिप्पणी कर सकता है।

सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज

घटना से आहत कर्मचारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ सिविल लाइन थाना में भी शिकायत दर्ज कराई है। मामले में उपकुलसचिव का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि कुछ माह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और वह अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाया है। ऐसे में अधिकारी की कथित टिप्पणी ने उसे मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचाया है। उसने कहा कि इस घटना के बाद वह तनाव और अवसाद की स्थिति से गुजर रहा है।

विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा का विषय बना मामला

शिकायत सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कर्मचारी संगठनों और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के बीच इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई कर्मचारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित कर्मचारी ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं होती है तो कर्मचारियों का प्रशासन पर विश्वास कमजोर होगा। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो यह केवल एक कर्मचारी के सम्मान का नहीं, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने वाला मामला है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहिन योजना’ पर वारिस पठान ने उठाए सवाल, कहा- वोट के लिए बांटे पैसे

Newsdesk

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें सरकार, मुस्लिम समाज ने सौपा ज्ञापन

Newsdesk

टीआई मदन इवने को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों को सराहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading