मुस्लिम जागृति मंच ने गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की लगाई गुहार
कहा- बीफ एक्सपोर्ट भी बंद करे सरकार,चमड़े से बनने वाले उत्पादों पर की रोक लगाने की करी मांग
फोटो
पदमेश न्यूज़, बालाघाट।केवल सनातन धर्म ही नही बल्कि अब मुस्लिम धर्म के लोग भी पूरे देश मे गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग कर रहे है।देश भर के मुस्लिमो द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग सरकार से की जा रही है।जिसका एक नजारा सोमवार की शाम बालाघाट नगर में भी देखने को मिला, जहां मुस्लिम समाज के लोगो ने अपनी इस प्रमुख मांग को लेकर कलेक्टर मृणाल मीना से मुलाकात कर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन सौपा है।मुस्लिम जागृति मंच के माध्यम से सौपे गए इस ज्ञापन में उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के साथ साथ, पुरे देश मे गौ हत्या पर बैन लगाने, और देश भर के कत्लखानों में ताला जड़कर, विदेशों में किए जाने वाले बीफ एक्सपोर्ट को भी तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है।इतना ही नही मुस्लिम जागृति मंच द्वारा चमड़े से बनने वाले सभी उत्पादों पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई है।उक्त मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में सौपे गए ज्ञापन के दौरान युनूस खान, रियाज अली, वकील साहब,अंसार अहमद खान, रशीद खान, रफी अंसारी, रहीम भाई, कादर फखरुद्दीन, शाहबाज खान, सोहेल खान, एजाज खान, सरफराज खान, इमरान कुरैशी, अनीस बेग वारासिवनी,अनीश मेंमन,सहित अन्य सामाजिक बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
गौहत्या को लेकर समाज के 2 हिस्सों में रहता है तनाव, लगाई जाए रोक
पीएम के नाम ,मुस्लिम समाज द्वारा सौपे गए इस ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया गया कि आपने अनेकों नए-नए फैसलों से पिछले 12 सालों में देश को चौकाया है। वर्तमान समय में हमारे देश में अनेकों जगह गाय को लेकर मॉब लिंचिंग एवं अन्य लड़ाई झगड़ा यहां तक की हत्या के अनेकों प्रकरण समाचार पत्रों सहित न्यूज़ चैनल सहित मंजरे आम पर सर्व विदित है। जिससे समाज के दो हिस्सों में हमेशा तनाव बना रहता है। यह बात भी सही है कि इस मुल्क के 14% मुस्लिम आबादी गौवंश का भोजन के रूप में सेवन करती है।इसके अलावा ईसाई समुदाय दलित समुदाय का एक बड़ा वर्ग पूर्वोत्तर के राज्य दक्षिण का केरल एवं गोवा सहित अन्य प्रदेशों में भी भोजन के रूप में गौवंश का इस्तेमाल किया जाता है। और यह बात भी सत्य है की सनातन धर्म के मुताबिक गाय को इस देश में पूजा जाता है।अधिकतर लोग गाय को माता के नाम से भी पुकारते हैं ऐसी स्थिति में यह रोज-रोज के विवाद को देश के हित में खत्म किया जाना नितांत आवश्यक है। ताकि देश में शांति और सदभाव बना रहे।
विदेशों में बीफ़ निर्यात पर भी लगाए रोक,चमड़े से उत्पादों पर भी लगे पूर्ण प्रतिबंध
ज्ञापन में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि देश का संपूर्ण मुसलमान ये तय कर चुका है कि ना तो मुसलमान गाय का गोश्त खाएगा ना कुर्बानी देगा और ना ही भारत सरकार गौवंश की हत्या करें विदेश में इसका मीट भेजकर मोटा मुनाफा कमाए। बल्कि गाय के खाल से बनने वाले प्रत्येक प्रोडक्ट पर भी प्रतिबंध लगा दे। जिससे हमारे सनातन धर्म को मानने वाले हिंदू भाइयों की आस्था को ठेस ना पहुंच सके।
इसी सत्र में लाया जाए विधेयक, गौवंश हत्या पर बने कठोर कानून
मुस्लिम जागृति मंच की मांग है कि लोकसभा के वर्षाकालीन इसी सत्र में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए एक विधेयक लाकर कानून बनाने का सदन में विधायक पारित करवाए ।साथ ही कानून में गौवंश की हत्या चाहे कोई भी व्यक्ति करें मुस्लिम हो गैर मुस्लिम या संस्थान हो उसके लिए सजा का प्रावधान करें । गौवंश से बनने वाले जितने प्रोडक्ट हैं पैर में पहनने वाला जूता कमर में लटकाने वाला बेल्ट घड़ीयों के बेल्ट महिलाओं के पर्श/ बेगस कारखाने में लगने वाला गौवंश की हड्डियों का पाउडर/ प्रयोग आदि हर चीज पर प्रतिबंध कर देना चाहिए। ताकि हमारी गौ माता के चमड़े का भी इस्तेमाल पैर में पहन कर अपमान न कर सके।हमे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री इसी सत्र में इस महत्वपूर्ण विधेयक को लाने का कष्ट सनातन धर्म के 80% लोगों के सम्मान के लिए जरूर करेंगे।इसके पारित हो जाने से इस देश की 14% मुसलमानों की आबादी अपनी आभारी रहेगी।
Byte यूनुस खान,उर्फ पप्पा भाई
Byte अंसार अहमद उर्फ नन्हे भाई
00000000000000000000000000000000


