June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यालय और संभागीय कार्यालयों में हुई जनसुनवाई में प्राप्त हुए 60 आवेदन


*प्रातः 11 बजे से 01ः00 बजे तक सुनवाई में सभी आवेदनों पर की गयी त्वरित कार्यवाही*
जबलपुर। नगर निगम मुख्यालय और सभी 16 संभागों में साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान 60 आवेदन प्राप्त हुए, जिसपर त्वरित कार्यवाही की जाकर आवेदकों को राहत पहुॅंचाने का कार्य किया गया। प्रभारी आयुक्त अरविन्द शाह के निर्देशानुसार अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव एवं सहायक आयुक्त वेदप्रकाश ने मुख्यालय तथा सभी संभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में आवेदकों की सुनवाई की और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर आवेदरों का निराकरण कराया।
इस संबंध में अपर आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि आज मुख्यालय में 40 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 5 अतिक्रमण विभाग, 11 भवन शाखा, 6 स्वास्थ विभाग, 6 जल, 1 आवास योजना, 1 बाजार, 1 उद्यान, 1 सीवर, 1 कार्यालय अधीक्षक, 1 पुस्तकालय, 1 संभाग क्रमांक 01, 1 संभाग क्रमांक 03, 2 संभाग क्रमांक 06, 1 संभाग क्रमांक 10, 1 संभाग क्रमांक 15 से संबंधित है, समस्त शिकायतों को संबंधित विभाग में प्रेषित किया गया व कुछ शिकायतों का राजस्व एवं स्वास्थ विभाग द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। जनसुनवाई में सभी विभागीय प्रमुख उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

होटल विवाद के बाद अधिवक्ता के घर पर बमबाजी, सफेद एक्सिस से आए बदमाश CCTV में कैद

Newsdesk

भोपाल: 17 वर्षीय किशोरी से 30 वर्षीय मंगेतर ने किया दुष्कर्म, POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Newsdesk

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में 24 फीसदी अधिक बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading