38.3 C
Jabalpur
June 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कालोनी मे सडक, बिजली के तारो की उंचाई जैसी प्रमुख समस्याओ के समाधान मे पूर्व मंत्री जायसवाल और अध्यक्ष सरिता दांदरे ने दिखायी गंभीरता

जनता दरबार मे प्राय सभी वार्डो के निवासीयो ने आकर विभिन्न समस्याओ के समाधान के लिये दिखायी जागरूकता
वारासिवनी…….नगर पालिका परिषद के द्वारा निरतंर रूप से आयोजित जनता दरबार मे आज मंगलवार को भी पुरे 15 वार्डो की जनता ने आकर अपनी समस्याओ से अवगत कराया। इन समस्याओ के समाधान के लिये पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल,नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, मुख्य अधिकारी सूर्यप्रकाश उकेे आदि ने समाधान की दिशा मे गंभीरता भी दिखायी। गौरतलब है की बढते जनविश्वास के कारण जनता दरबार मे पुरे समय भारी भीड भी देखी गयी।
जनता दरबार मे आज आदिशक्ती ले आउट मे नाली व सडक की समस्या से वार्डवासीयो ने अवगत कराकर समाधान की मांग की। सर्वश्री संजय रूसिया, धीरेन्द्र रूसिया, ज्योति बिसेन, नेहा बिसेन, प्रदीप राठौर, प्रदीप जैन, आनंद जैन आदि ने बताया की उनकी कालोनी मे नाली व सडक बनाने का वादा कालोनाईजर के द्वारा किया गया था। किंतू एैसा नही करने के कारण अब उन्हे नपा परिषद से ही इन विकास कार्यो को कराने की उम्मीद कायम है।
इस समस्या को गंभीरता से लेकर वार्डवासीयो को कालोनाइजर से संपर्क कर इन विकास कार्यो को कराने की सलाह दी गयी है। साथ ही इस अवैध कालोनी पर विकास कार्य नही कराने पर नपा परिषद द्वारा कार्यवाही कराने की सोच भी सभी के सामने रख दी गयी है।
इसी तरह इंतेजामिया कमेटी जामा मज्जिद मुस्लिम जमात की ओर से अध्यक्ष इकबाल खान, अब्दुल रहमान खान व टीम ने कब्रस्तान मे हाईमास्क व शादी हाल मे किचन सेट लगवाने का आवेदन पेश किया। जिस पर इन कार्यो के लिये नपा ने प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन प्रदान किया है।
इसी तरह नगर मे लगे सीसीटीवी कैमरे के कंटोल रूप मे एक पार्ट के गर्मी के कारण खराब होने पर उसे तत्काल बदलवाने के निर्देश भी संबधित अधिकारी को प्रदान किये गये है। साथ ही वार्ड 14 मे नाली की समस्या,वार्ड 3 मे सीसी रोड व पक्की नाली व चंदौरी आंगनवाडी केन्द्र की एक समस्या के समाधान के लिये आवेदको को आश्वस्त भी किया गया है।
जनता दरबार मे सम्राट नगर वार्ड एक शास्त्री मार्ग के निवासीयो ने शिकायती आवेदन मे बताया की नहर के किनारे से 11केवी और 33 केवी के बिजली के तार नीचे की ओर झुक गये है। जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बन गया है। अत बिजली के पोल को लगाकर इन तारो की उंचाई बडाना बेहद जरूरी है।
नपा परिषद मे आज पूर्व मे लगे जनता दरबार की  सूचीबद्ध की गयी समस्याओ के समाधान की समीक्षा की गयी। वही पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के द्वारा प्रतिदिन शाम के समय स्कूटी से नागरिको से की गयी सौजन्य मुलाकात मे रायशुमारी के दौरान सामने आयी समस्याओ के समाधान के विषय मे भी तत्परता दिखायी गयी। जनता दरबार मे आज पार्षदो मे धर्मू जोशी, पवन धूर्व, प्रवीण डोंगरे, मनोज दांदरे, प्रवीण रूसिया, मुख्य अधिकारी सुर्यप्रकाश उके, उपंयत्री सुमीत मोटवानी, वंशिका चौहान व विभागो के प्रभारी के साथ नपा का पुरा अमला उपस्थित भी रहा।

अन्य ख़बरें

थाना प्रभारी सस्पेंड, फिर भी नवापारा में नशे का नेटवर्क बेखौफ, उठे बड़े सवाल

Newsdesk

डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज,

Newsdesk

नियम उल्लंघन पर हज़ार्गों इंडस्ट्रीज का भूखंड आवंटन निरस्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading