38.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नियम उल्लंघन पर हज़ार्गों इंडस्ट्रीज का भूखंड आवंटन निरस्त

jabalpur latest news today

धार, 03 जून मध्यप्रदेश की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में संचालित हज़ार्गों इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी को आवंटित भूखंडों का आवंटन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। कंपनी पर लीज शर्तों के उल्लंघन, स्वीकृत गतिविधियों के स्थान पर अनधिकृत कार्य संचालन तथा प्रदूषण फैलाने के आरोप हैं।आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसी वर्ष 21 अप्रैल को कंपनी परिसर में भीषण अग्निकांड हुआ था, जिसकी चपेट में आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयां भी आ गई थीं। घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम तथा अग्निशमन दल ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाकर आग पर काबू पाया था।अग्निकांड के बाद एमपीआईडीसी द्वारा की गई समीक्षा और जांच में पाया गया कि कंपनी को जिस औद्योगिक गतिविधि के लिए भूमि आवंटित की गई थी, उसके विपरीत परिसर में अवैध एवं अनधिकृत गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

जांच में यह भी सामने आया कि परिसर में अत्यधिक प्रदूषणकारी गतिविधियां चल रही थीं, जो निर्धारित औद्योगिक एवं पर्यावरणीय मानकों के विपरीत थीं।एमपीआईडीसी ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया। निगम अधिकारियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि का आवंटन केवल स्वीकृत एवं पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों के लिए किया जाता है तथा औद्योगिक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और वैधानिक नियमों का पालन प्रत्येक इकाई की जिम्मेदारी है।उन्होंने स्पष्ट किया कि औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध अथवा प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल

Newsdesk

वाहन टकराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 2 हजार रुपये की मांग का आरोप

Newsdesk

पेट्रोल पंप के पास चाकू दिखाकर लूट, दो आरोपी और एक अपचारी बालक पुलिस अभिरक्षा में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading