38.3 C
Jabalpur
June 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी संसद ने युद्ध शक्तियों से जुड़ा एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को सीमित करना है. यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक राजनीतिक चुनौती माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर समर्थन दिया.ईरान के साथ जारी संघर्ष से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तरीके को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ही चिंतित दिखाई दे रहे हैं. ईरान युद्ध को रोकने वाले प्रस्ताव को पारित करने के लिए 4 रिपब्लिकन सांसद भी डेमोक्रेट सांसदों के साथ शामिल हो गए.यह प्रस्ताव 215-208 मतों से पारित हुआ. किसी भी डेमोक्रेट ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान नहीं किया. हालांकि इसके आगे का रास्ता अभी साफ नहीं है. सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने इसे रोकने की कोशिश की थी, लेकिन लगातार चल रहे संघर्ष और बढ़ते विरोध के बीच यह प्रस्ताव आगे बढ़ गया. सफल वोटिंग के बावजूद इसे व्हाइट हाउस में चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति के पास इस विधेयक को रोकने की वीटो शक्ति है.राष्ट्रपति ट्रंप के इस प्रस्ताव को अस्वीकार करने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन सदन में इसके पारित होने को उनकी युद्ध नीति के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है.

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिटीग्रुप की चेयरपर्सन जेन फ्रेजर से की मुलाकात, भारत की आर्थिक वृद्धि और निवेश अवसरों पर हुई चर्चा

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता

Newsdesk

किर्गिस्तान समेत ये पांच देश यूएनएससी के गैर-स्थायी सदस्य चुने गए, 1 जनवरी से संभालेंगे अपनी सीट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading