39.7 C
Jabalpur
June 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

खरगोन जिला सहकारी बैंक में 41.58 लाख रुपए का गबन, तीन कर्मचारियों पर एफआईआर

खरगोन, 4 जून। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में जिला सहकारी बैंक में 41.58 लाख रुपए के कथित गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में बैंक प्रबंधन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है। खरगोन के थाना प्रभारी सुदर्शन कलोसिया ने बताया कि जिला सहकारी बैंक की ओर से 41 लाख 58 हजार रुपए के गबन की रिपोर्ट दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जिन तीन कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, उनमें शाखा प्रबंधक राजेश राठौर, कैशियर रितु गोयल और त्र्यंबक मणि शामिल हैं।  अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

वहीं, जिला सहकारी बैंक की प्रबंध संचालक (एमडी) संध्या रोकड़े ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। संध्या रोकड़े ने बताया कि जिला कलेक्टर को भी पत्र भेजा गया है, जिसमें आरोपियों की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया गया है। बैंक का प्रयास है कि गबन की गई राशि की वसूली जल्द से जल्द की जा सके। उन्होंने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और लॉकरों को भी चिन्हित किया गया है। इसके अलावा उनकी अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत राशि की वसूली की जा सके। एमडी के अनुसार, कैशियर रितु गोयल सहित तीनों आरोपी अभी तक फरार हैं और उनके बारे में कोई नई जानकारी नहीं मिली है।

अन्य ख़बरें

भटकी तीन वर्षीय बच्ची को डायल-112 जवानों ने परिजनों से मिलाया

Newsdesk

रायपुर में अपराधियों पर पुलिस का प्रहार , चाकूबाज समेत 10 अड्डेबाज गिरफ्तार

Newsdesk

54वीं राज्य स्तरीय तैराकी चैम्पियनशिप में मानवी और रोहन बने व्यक्तिगत चैम्पियन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading