34.9 C
Jabalpur
June 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अयोध्या : रामलला के दरबार में पहुंचे थल सेना प्रमुख, हनुमानगढ़ी में भी किया दर्शन



अयोध्या, 5 जून  भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को अपने निजी दौरे पर अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश की सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण की कामना की। 

सेना प्रमुख बनने के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा रहा, जिसे लेकर धार्मिक स्थलों और सैन्य प्रतिष्ठानों में विशेष तैयारियां की गई थीं। पहुंचने पर प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहां से वह सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

इसके बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पहुंचे और रामलला के दिव्य दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में उनके आगमन पर मंदिर प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मंदिर व्यवस्था से जुड़े विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल नागरकट्टे ने भी उनका अभिनंदन किया। दर्शन के दौरान सेना प्रमुख ने मंदिर निर्माण की प्रगति, स्थापत्य कला और परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परकोटा क्षेत्र में स्थित अन्य मंदिरों का भी अवलोकन किया।

उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताकर वहां की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को करीब से महसूस किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी साथ मौजूद रहे। सेना प्रमुख के दौरे को देखते हुए हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस, प्रशासन और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूरे समय सतर्क रहे और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।

इससे पहले जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अयोध्या स्थित डोगरा रेजीमेंटल सेंटर का भी दौरा किया। वहां सैन्य अधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। सेना प्रमुख ने रेजीमेंटल सेंटर की गतिविधियों और प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

सेना प्रमुख के आगमन ने रामनगरी की आध्यात्मिक गरिमा और सैन्य परंपराओं के बीच एक विशेष जुड़ाव का संदेश भी दिय

अन्य ख़बरें

कर्नाटक कांग्रेस संकट: नाराज मंत्री मुनियप्पा ने खाद्य मंत्रालय का कार्यभार संभालने से इनकार किया

Newsdesk

न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Newsdesk

विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading