34.9 C
Jabalpur
June 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डिलीवरी बॉय का मोबाइल झपटकर तीन बाइक सवार फरार, तिलवारा क्षेत्र में वारदात से दहशत



जबलपुर। शहर में मोबाइल झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला तिलवारा थाना क्षेत्र का है, जहां एक डिलीवरी बॉय से तीन बाइक सवार युवकों ने मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

तिलवारा पुलिस के अनुसार त्रिपुरी निवासी अतुल कोरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमेटो में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करता है। 30 मई की रात वह अपनी होंडा लीवो मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-20-एनपी-1658 से बिट्टू ढाबा से पार्सल लेकर शहर की ओर डिलीवरी करने जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल भरवाने के लिए वह तिलवारा स्थित जोधपुर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था।

जब वह रमनगरा वाटर प्लांट के पास सर्विस रोड पर पहुंचा, तभी पीछे से बिना नंबर की एक स्कूटी और काले रंग की बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार युवक उसके करीब आए। मोटरसाइकिल पर तीन युवक बैठे थे। बदमाशों ने चलते वाहन के दौरान अचानक झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही झपटमारी की घटनाओं को लेकर नागरिकों में चिंता व्याप्त है। लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों और सुनसान सड़कों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

अन्य ख़बरें

लोक कलाओं को नई पीढ़ी से जोड़ना समय की मांग, संस्कृति बची तो पहचान बचेगी: राज्यपाल

Newsdesk

भटकी तीन वर्षीय बच्ची को डायल-112 जवानों ने परिजनों से मिलाया

Newsdesk

रायपुर में अपराधियों पर पुलिस का प्रहार , चाकूबाज समेत 10 अड्डेबाज गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading