38.2 C
Jabalpur
June 6, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

गाजियाबाद में 50 हजार के इनामी बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली

गाजियाबाद, 6 जून। गाजियाबाद जिले के थाना लोनी में बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश गौरव के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना लोनी पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि 30 मई को गनोली के रहने वाले ओमकार सिंह के अपहरण का इनामी अपराधी निठौरा रोड की तरफ आ रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम की ओर से चेकिंग लगाई गई। इसी दौरान बाइक पर सवार एक व्यक्ति निठौरा की तरफ से आते दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका। जब पुलिस टीम की ओर से पीछा किया गया, तो बाइक फिसल गई और आरोपी गौरव पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करके भागने लगा। पुलिस टीम की ओर से आत्मरक्षा व जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। आरोपी गौरव ने बताया कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर ओमकार राममेहर का अपहरण करके हत्या कर शव रोहटा मेरठ रोड पर गंगानगर में फेंक दिया था। इस मामले में थाना लोनी में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से एक बाइक, एक तमंचा के साथ एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 30 मई को गनोली के रहने वाले ओमकार सिंह के अपहरण को लेकर एक केस दर्ज किया गया था।  एसीपी ने बताया कि पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका तो वह तेजी से बाइक भगाकर भागने का प्रयास करने लगा। तभी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा के लिए पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई, जिससे आरोपी के पैरों में गोली लगी है। इलाज के लिए उसको अस्पताल भेजा गया है।

अन्य ख़बरें

मुंबई के अंधेरी में अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Newsdesk

गौरीघाट में नर्मदा के बीच युवक-युवती का अमर्यादित आचरण, वीडियो शेयर होने पर पुलिस और होमगार्ड ने बाहर निकाला

Newsdesk

जबलपुर के सार्वजनिक शौचालय: जहां टैक्स जनता देती है, और राज कीड़े-मकोड़ों का चलता है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading