23.1 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगरीय निकायो में 15,16 एवं 18 जून को आयोजित होंगे जन कल्याण शिविर


===
कलेक्टर ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी
===
पात्र हितग्राहियो को योजनाओ से किया जाएंगा लाभांवित
===
शहडोल 9 जून 2026-  कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि जिले के नगरीय निकायो में 15, 16 एवं 18 जून 2026 को जन कल्याण शिविर आयेाजित किये जाएगे तथा जनकल्याणकारी योजनाओ के अंतर्गत छूटे हुए पात्र व्यक्तियो को लाभांवित किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओ का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

कलेक्टर ने जन कल्याण शिविर के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु समन्वयक अधिकारी, सहायक समन्वयक अधिकारी एवं जिला स्तरीय  नोड़ल अधिकारी नियुक्त किया  है।
   जारी आदेश के अनुसार नगरपालिका कार्यालय परिसर शहडोल में आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविर हेतु समन्वय अधिकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल, सहायक समन्वयक अधिकारी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, जिला स्तरीय नोड़ल अधिकारी सहायक संचालक पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, नगरपालिका कार्यालय परिसर धनपुरी में आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविर हेतु समन्वय अधिकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सहायक समन्वयक अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला स्तरीय नोड़ल अधिकारी कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, नगरपालिका कार्यालय परिसर जयसिंहनगर में आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविर हेतु समन्वय अधिकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सहायक समन्वयक अधिकारी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, जिला स्तरीय नोड़ल अधिकारी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरपालिका कार्यालय परिसर  बुढार में आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविर हेतु समन्वय अधिकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सहायक समन्वयक अधिकारी खंड स्त्रोत समन्वयक, जिला स्तरीय नोड़ल अधिकारी उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग, नगरपालिका कार्यालय परिसर ब्यौहारी में आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविर हेतु समन्वय अधिकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सहायक समन्वयक अधिकारी खंड षिक्षा अधिकारी, जिला स्तरीय नोड़ल अधिकारी उप संचालक कृषि, नगरपालिका कार्यालय परिसर खांड में आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविर हेतु समन्वय अधिकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी  सहायक समन्वयक अधिकारी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, जिला स्तरीय नोड़ल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग होंगे।
कलेक्टर ने शिविरो के सफल आयोजन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कसे अपने अनुविभाग क्षेत्र में नोड़ल अधिकारी नियुक्त किया है।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading