38.8 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम अतिक्रमण विभाग की कार्रवाई,इमरती तालाब क्षेत्र हुआ अतिक्रमण मुक्त_निगमायुक्त

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और ऐतिहासिक जल धरोहरों को संरक्षित करने के लिए नगर निगम निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार सकारात्मक कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आज नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडा की मढिया से लेकर इमरती तालाब तक के पूरे मार्ग और परिक्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया।
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार चलाई जा रही इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना और जल स्रोतों के आसपास फैले अवैध कब्जों को हटाना है।
नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान छोटे व्यवसायियों के रोजगार का भी ध्यान रखा गया है, उन्हें कछपुरा हॉकर जोन में दुकानों को लगाने समझाइश दी गई।
इस कार्रवाई से जहां एक ओर पंडा की मढिया से इमरती तालाब मार्ग पर राहगीरों और वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं दूसरी ओर दुकानदारों को भी व्यापार के लिए एक स्थायी और सुरक्षित स्थान मिल सकेगा।
*जल स्रोतों का संरक्षण सर्वोपरि*
निगमायुक्त ने कहा कि जल संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है।  उन्होंने ने आम नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील की है ताकि शहर को साफ, सुंदर और यातायात के लिहाज से सुरक्षित बनाया जा सके। कछपुरा हॉकर जोन में दुकानें शिफ्ट होने से क्षेत्र में एक व्यवस्थित बाजार का स्वरूप विकसित होगा।

अन्य ख़बरें

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

131 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदको को वापस लौटाये

Newsdesk

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों कि हड़ताल स्थगन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading