30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद ईरान पर मिसाइल दागी, ईरान का जवाबी हमला

वाशिंगटन/तेहरान,10 जून। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरान ने मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमला किया था, जिसका जवाब देते हुए अमेरिकी सेना ने कई ईरानी ठिकानों को निशाने पर लिया। अमेरिकी सेना ने ईरान के वायु रक्षा, जमीनी नियंत्रण केंद्र और सर्विलांस रडार साइट्स पर हमले किए हैं। इसके बाद ईरान भी नहीं रुका और उसने बुधवार को अमेरिका के पांचवें बेड़े पर ड्रोन हमला करके जवाब दिया।
अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि मंगलवार को अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के जवाब में, कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर सेना ने ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा में हमले किए। सेंटकॉम ने कहा, वायुसेना और नौसेना के लड़ाकू विमान से सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों का इस्तेमाल करके होर्मुज के पास ईरान के वायु रक्षा, जमीनी नियंत्रण केंद्र और सर्विलांस रडार साइट्स हमले किए। सेना सतर्क है और ईरानी अनुचित आक्रामकता से बचाव को तैयार है।
ईरान के जास्क और बंदर अब्बास में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। साथ ही, एक बार फिर केशम द्वीप पर भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इससे पहले दक्षिणी ईरान के अन्य स्थानों सिरिक में विस्फोटों की आवाजें सुनी गई थीं। यहां के बेमानी जिले में 2 पानी के टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गए। अमेरिकी सेना ने ईरान में 3 दौर के हमले किए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान के तट पर अमेरिका ने नाकाबंदी के तहत अपाचे हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं, जिसमें से एक को ईरानी सेना ने मंगलवार को गिरा दिया। इसमें सवार 2 पायलट किसी तरह बच गए। बाद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना की पुष्टि की और जवाबी हमले की बात कही। ईरान ने यह हमला तब किया, जब अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर को निष्क्रिय कर दिया था।

 

अन्य ख़बरें

ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी

Newsdesk

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

जी-7 सम‍िट: प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की अहम बैठक, ईरान समझौते और समुद्री सुरक्षा पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading