35.4 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

5 हजार का इनामी बदमाश छोटू चौबे गिरफ्तार

घर से दबोचा गया आरोपी, पिस्टल और कारतूस बरामद
जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में हुई चर्चित फायरिंग की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी सुयश उर्फ छोटू चौबे को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि 21 मार्च 2026 की रात चुंगी चौकी से कांचघर चौक के बीच पुरानी रंजिश के चलते यश थराट पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोपियों ने उस पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बाबू सिंधी और निखिल कंजा को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि फायरिंग की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने में सुयश उर्फ छोटू चौबे की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने 17 अप्रैल 2026 को आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके आधार पर उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस और अन्य सामग्री बरामद की गई। बरामद हथियार की वैधता और उसके उपयोग के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात की योजना किसने बनाई, इसमें और कौन-कौन शामिल था।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

131 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदको को वापस लौटाये

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading