38.8 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर परिषद बैहर में जनकल्याण शिविर आयोजित सी टाइम्स बैहर

  शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से 10 जून बुधवार को नगर परिषद बैहर परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अर्पित गुप्ता ने उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनकल्याण शिविर में राजस्व, नगर परिषद, सामाजिक न्याय, खाद्य, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी नागरिकों को प्रदान की गई।

शिविर के दौरान नागरिकों ने पेयजल, स्वच्छता, राजस्व प्रकरणों, पात्रता पर्ची, पेंशन, आवास, सड़क, विद्युत तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता ने कहा कि जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके निकट पहुंचकर करना है, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए।

शिविर में नगर परिषद के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, नगर परिषद का स्टाफ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन द्वारा उनकी समस्याएं सुनने एवं समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। जनकल्याण शिविर का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाना तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के माध्यम से सुशासन की अवधारणा को साकार करना है। शिविर के सफल आयोजन से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी मंच प्राप्त हुआ।

अन्य ख़बरें

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

131 गुम मोबाईल तलाश कर जबलपुर पुलिस द्वारा आवेदको को वापस लौटाये

Newsdesk

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों कि हड़ताल स्थगन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading