September 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार: निशांत बने एमएलसी, पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

पटना, 11 जून । बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गायक और अभिनेता पवन सिंह सहित एनडीए के सभी नौ और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत दर्ज की। गुरुवार को नाम वापसी की अवधि खत्म होने के बाद सभी को विजयी घोषित कर दिया गया। विधान परिषद की विधानसभा कोटे वाली 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव के लिए नौ उम्मीदवार तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा खाली की गई एक सीट पर भी उपचुनाव हुआ, जिसके लिए एक उम्मीदवार पर्चा भरा था। सोमवार को कुल 10 सीटों पर 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें से नौ सीटों पर एनडीए और विपक्ष की ओर से राजद के एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा। वैसे सबसे अधिक चर्चा एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक भी सीट नहीं देने को लेकर हो रही है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दीपक प्रकाश फिलहाल मंत्री हैं, लेकिन वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। ऐसी स्थिति में उनके मंत्री पद पर भी खतरा मंडराने लगा है। नियम के मुताबिक शपथ ग्रहण के छह महीने के बाद किसी भी सदन की सदस्यता ग्रहण करनी पड़ती है। नवनिर्वाचित एमएलसी में जदयू से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद शामिल हैं, जबकि भाजपा से भोजपुरी स्टार पवन सिंह, संजय प्रकाश, मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित विजयी घोषित किए गए। लोजपा (रामविलास) के अशरफ अंसारी और राजद के सुनील सिंह भी एमएलसी चुनाव जीत गए हैं। बता दें कि राजद द्वारा सुनील सिंह को फिर से विधान परिषद भेजे जाने के निर्णय के बाद पार्टी में ही विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।

अन्य ख़बरें

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले

Newsdesk

उद्योगों की बिजली समस्याओं पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी का सीधा संवाद

Newsdesk

जिले के नागरिकों को मिलेगा सस्ती और किफायती  परिवहन सेवा का तोहफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading