36.7 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में पुलिस लाइन परिसर रक्षित क्षेत्र बालाघाट में 1 मई से आयोजित वॉलीबॉल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह 9 मई 2026 को आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ललित शाक्यवार आईजी बालाघाट एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष श्री तपेश असाटीउपाध्यक्ष श्री श्रेयांश वैद्य कोषाध्यक्ष आशीष मिश्रा बास्केटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष श्री संजय बरेवार बास्केटबॉल कोच चीनू मिश्रा श्री डॉक्टर भूपेंद्र उईके आयुष विभाग एवं ट्रक ट्रांसपोर्ट के जिला अध्यक्ष श्री पूरन सिंह भाटिया उपस्थित रहे
            इन 40 दिनों के प्रशिक्षण में 45 से 46 बालक बालिकाओं ने भाग लिया और कोच श्री सुधीर तोमर एवं अनिल चंदेश्वर के द्वारा खेल की विभिन्न बारीकियां एवं कौशल प्राप्त किया एवं प्रशिक्षित बच्चों के खेल को परखने एवं निखारने के लिए बच्चों के मध्य प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विजेता एवं उपविजेता बालक बालीकाओं को टी आई श्री कामेश धूमकेती द्वारा प्रथम पुरस्कार  3000 -3000 हजार रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार 2000 -2000 हजार रुपए की राशि एवं ट्रॉफी  डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स  एकेडमी की ओर से प्रदान की गई एवं विजेता एवं उपविजेता को सुरेश बागरेचा समाजसेवी एवं व्यापारी द्वारा पानी की बोतल प्रदान की गई इस अवसर पर आईजी साहब ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए एवं खेल में अपने भविष्य को तलाश करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो भी बनोगे नवाब आज इस परिवेश में यह कहावत चरितार्थ हो रही है इस अवसर पर मंच का संचालन श्री सुधीर कुमार तोमर वरिष्ठ वॉलीबॉल कोच के द्वारा किया गया और श्री संदीप तिवारी जैनेंद्र उपरते कमल किशोर तेल से शैलेंद्र यादव गौतम जी एवं अन्य खेल प्रेमी इस अवसर पर मौजूद रहे अंत में तोमर जी का 62 वा जन्मदिन का केक आई जी साहब के द्वारा काटकर मैदान पर ही जन्मदिन मनाया गया और सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके एवं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह कार्यक्रम संपन्न हुआ

अन्य ख़बरें

कोलकाता हाई कोर्ट ने विपक्ष के नेता के रूप में ऋतब्रत बनर्जी की मान्यता पर अंतरिम रोक लगाने से किया इनकार

Newsdesk

गाड़ी पांच मिनट में उठती है, कचरा पांच दिन में क्यों नहीं?

Newsdesk

सादर प्रकाशनार्थ हेतु राज्यसभा चुनाव विवाद: युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी और चुनाव आयुक्त सहित भाजपा नेताओं का फूंका ‘रावण रूपी पुतला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading