36.7 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सादर प्रकाशनार्थ हेतु राज्यसभा चुनाव विवाद: युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी और चुनाव आयुक्त सहित भाजपा नेताओं का फूंका ‘रावण रूपी पुतला


जबलपुर। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने का मामला अब पूरी तरह गरमा चुका है। इस फैसले को भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए गुरुवार को मालवीय चौक पर जबलपुर शहर युवा कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्र व राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘रावण रूपी’ पुतले का दहन किया।

जबलपुर शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सतेंद्र (सोनू) कुकरेले और युवा नेता अभ्युत अतुल बाजपेयी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अलोकतांत्रिक और षड्यंत्रकारी तरीकों से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द करवाया है। विरोध स्वरूप युवा कांग्रेस ने एक ‘रावण रूपी पुतला’ तैयार किया था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के छायाचित्र प्रतीकात्मक रूप से लिखे गए थे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इस पुतले को आग के हवाले कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतले को छीनने को लेकर हल्की झूमाझटकी भी देखने को मिली।
जबलपुर शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सतेंद्र (सोनू) कुकरेले और युवा नेता अभ्युत अतुल बाजपेयी ने कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में चूर होकर देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन जानबूझकर तकनीकी आधारों का बहाना बनाकर निरस्त किया गया है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। युवा कांग्रेस इस तानाशाही के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर संसद तक इस लड़ाई को लड़ा जाएगा। कांग्रेस पार्टी के पास राज्यसभा सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल था। भाजपा ने पहले विधायकों को तोड़ने का कुत्सित प्रयास किया और जब वे इसमें पूरी तरह असफल रहे, तो उन्होंने चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर नामांकन ही निरस्त करा दिया। यह कदम भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय है। इस अवसर पर पार्षद हर्षित यादव, भानु यादव, शिशंत सिंह ठाकुर, राजा रैकवार,  मोंटी वंशकार, अमित सोनकर, सौरभ यादव, नितिन सिंह, उबेश अंसारी, समीर गढ़वाल, पंकज पटेल, अदनान अंसारी, नीलेश जैन, शैंकी सोनकर, रवि खत्री, शुभम अग्रवाल, बादल पंजवानी, अन्नू तिवारी, सिद्धांत जैन, वरुण यादव, अंकुर गुप्ता, अनुराग शुक्ला,  सचिन जैन, शुभम बोहित, विवेक रजक, आदेश चौबे, प्रशांत जैन, सोनू सुंद्रानी, अक्षय विनोदिया, सक्षम गिरी गोस्वामी, संदीप जैन, मुख्तार अंसारी, आजम कुरैशी, अंकित कोरी, विक्रम सिंह, असलम खान,  सत्यम तिवारी, प्रतीक सिंह यादव, नरेश, प्रवीण चौधरी, राजेश गुप्ता, मोहित घनघोरिया, अनिल मिश्रा, प्रतीक सिंह यादव, आयुष श्रीवास्तव,  ऋतिक सोनी, श्रेष्ठ त्रिवेदी, मोहम्मद शयन, आशुतोष सोधा, यश कुचबंदिया, कुनाल सोधा, हरीश सोधा, हर्षित सोधा, लखन मांझी, राज चौधरी, देवू चौधरी, हित्त सोधा, आदि मराठा, ऋषभ सोधा आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

कोलकाता हाई कोर्ट ने विपक्ष के नेता के रूप में ऋतब्रत बनर्जी की मान्यता पर अंतरिम रोक लगाने से किया इनकार

Newsdesk

गाड़ी पांच मिनट में उठती है, कचरा पांच दिन में क्यों नहीं?

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन के परिणाम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading