40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस से तेल खरीद का कारण स्‍पष्‍ट कर जयशंकर ने हथियारों पर उठाए सवाल, यूरोप को दिखाया

आईना हेलसिंकी, 12 जून । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले का मजबूती से बचाव किया। उन्होंने कहा कि भारत ने यह फैसला कीमत और उपलब्धता को ध्यान में रखकर लिया था। साथ ही, उन्होंने यूरोपीय देशों की हथियारों की बिक्री पर भी सवाल उठाए। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में आयोजित ‘कुलतारना वार्ता’ में अपनी फिनलैंड की समकक्ष एलिना वाल्टोनन और यूएई की सहायक विदेश मंत्री लाना नुसेबेह के साथ ‘उभरती ताकतें और नया जियोपॉलिटिकल मुकाबला’ पर पैनल चर्चा के दौरान बोलते हुए, जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत के रुख की आलोचना को खारिज कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि यूरोप को लगता है कि यूक्रेन-रूस युद्ध के मामले में भारत का रुख रूस के प्रति ज्‍यादा सहानुभूतिपूर्ण है और भारत रूस से तेल खरीदने को लेकर बहुत तैयार रहता है, तो जयशंकर ने कहा, “मैं दो बातें कहना चाहूंगा। पहली, मैं तेल उसकी कीमत और उपलब्धता के आधार पर खरीदता हूं। उस समय बाजार में सबसे ज्‍यादा उपलब्ध तेल रूस का था, क्योंकि यूरोपीय देश मध्य पूर्व से तेल खरीद रहे थे, जो पहले हमारा पारंपरिक सप्लायर था। ऐसे हालात में हमें एक अलग दिशा में जाना पड़ा।” जयशंकर ने कहा कि कई यूरोपीय देशों की ओर से बेचे गए हथियार बाद में भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए गए हैं, जबकि भारत का कोई भी हथियार कभी किसी यूरोपीय देश के खिलाफ इस्तेमाल नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “जब आपने नैतिक अस्पष्टता की बात की, तो मैं इतना कहूंगा कि किसी भी यूरोपीय देश पर भारतीय हथियारों से हमला नहीं हुआ है। काश मैं यही बात यूरोपीय हथियारों के बारे में भी कह पाता, जो भारत के खिलाफ इस्तेमाल हुए हैं। इसलिए इस बात को भी ध्यान में रखिए।” जब उनसे इस बारे में और विस्तार से बताने को कहा गया, तो उन्होंने भारत की सुरक्षा चिंताओं को दोहराया। उन्होंने कहा, “यूरोपीय देश ऐसे हथियार बेचते हैं जिनका इस्तेमाल कई वर्षों से भारत पर हमले करने के लिए किया जाता रहा है। भारत ने कभी भी ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे यूरोप की सुरक्षा को खतरा पैदा हो। मुझे लगता है कि यह एक बिल्कुल जायज बात है।” भारत लगातार रूस से तेल खरीदने के अपने फैसले का बचाव करता रहा है।

अन्य ख़बरें

फिलीपींस में भूकंप से 61 लोगों की मौत, 75 हजार से ज्‍यादा घर बर्बाद

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: बौलेम के गोल ने दिलाया कतर को विदेशी धरती पर पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबला

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: कैम्पबेल की दमदार पारी, रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading