40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहर की सफाई के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों का भी निगमायुक्त ने लिया जायजा


सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड पर रहकर सफाई, पेयजल, विद्युत हरियाली और अन्य कार्यो पर निगरानी करने निगमायुक्त के सख्त निर्देश*
जबलपुर। निगमायुक्त द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था का सुबह से ही निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सिविल लाइन, इलाहाबाद बैंक चैराहा से डुमना एयरपोर्ट चैक तक का निरीक्षण कर सफाई के साथ-साथ उद्यान, लोककर्म आदि विभाग के कार्यो की भी जानकारी ली तथा उनका अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएॅं तथा कराये गए सभी कार्यो पर सतत् रूप से निगरानी रखें। इसके लिए निगमायुक्त द्वारा सभी को फील्ड में भ्रमण करने और कार्यो की माॅनेटरिंग करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि स्वच्छता के कार्य नियमित रूप से और बेहतर ढंग से करें। उन्होंने कहीं भी कचरे के ढेर, मलमे के ढेर एवं अनुपयोगी सामग्री सड़कों के किनारे पड़ा न रहे इसका भी ध्यान रखते स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिये।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल विधायक हस्ताक्षर मामले में सीआईडी के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

Newsdesk

विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की विशाखापत्तनम,

Newsdesk

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading