38.7 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्‍त प्रेक्षक ने की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा



जबलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक सेवा निवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण पाण्डेय ने आज आयोजित बैठक में जबलपुर जिले में नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की।

ज्ञात हो कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण पाण्डेय को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जबलपुर संभाग के सभी जिलों में नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण-2026 के कार्य पर निगरानी के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

श्री पाण्डेय ने आज जबलपुर शहर में विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की वर्चुअल बैठक भी ली तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय समयबद्ध कार्यक्रम के मुताबिक मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य संपादित करने के निर्देश उन्‍हें दिये।

प्रेक्षक श्री पाण्डेय ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराये गये मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) के अनुसार नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) पुष्पेंद्र अहाके, नगर निगम के अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव एवं नोडल अधिकारी स्थानीय निर्वाचन जितेंद्र जैन भी मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 5 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद क किया निष्क्रिय

Newsdesk

सीएम सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश

Newsdesk

पश्चिम बंगाल विधायक हस्ताक्षर मामले में सीआईडी के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading