35 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुरई घाट में बड़ा हादसा: ट्रक की बॉडी उखड़कर कंटेनर से टकराई


कुरई- राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुरई घाट में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कबाड़ से भरे एक ट्रक की बॉडी अचानक चेसिस से अलग होकर विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, वहीं ट्रक भी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

कुरई थाना के एसआई शैलेंद्र डोंगरे ने बताया कि जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहा कबाड़ से भरा ट्रक क्रमांक MP 19 HA 4897 कुरई घाट से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक की बॉडी चेसिस से निकलकर सामने से नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहे कंटेनर वाहन क्रमांक HR 38 Z 9286 से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए।

दुर्घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई।

सूचना मिलते ही कुरई पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।

हादसे में ट्रक चालक के पैर में चोट आई है, जिसे उपचार के लिए कुरई उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वाॅं बलिदान दिवस भव्यता से मनाया जायेगा

Newsdesk

श्री जानकीरमण महाविद्यालय में भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त रचनाकारों का हुआ अभिनंदन

Newsdesk

25वीं पूर्वी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जबलपुर बना ओवरऑल चैंपियन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading