35.1 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आकांक्षी विकासखंड बजाग में विशाल जन कल्याण शिविर का शुभारंभ,

पहले दिन 386 आवेदनों का हुआ निराकरण
डिंडोरी सी टाइम्स ।  कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बजाग सचिन अग्रवाल के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड बजाग में तीन दिवसीय विशाल जन कल्याण शिविर का शुभारंभ उत्कृष्ट विद्यालय बजाग में किया गया। 15 जून से 17 जून 2026 तक आयोजित इस शिविर का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
         शिविर के उद्घाटन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष फूलकली मरावी, उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम, उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे, सुशील यादव,नीरज मुझवार, शंकर सिंह भदौरिया, चूरामन साहू, लोकेश पटेरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सचिन अग्रवाल, तहसीलदार भरत सिंह, बीआरसी ब्रजभान गौतम सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
       इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम ने शिविर स्थल पहुंचकर हितग्राहियों से संवाद किया तथा विभिन्न विभागों के पंजीयन काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर के दौरान अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
       शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य एवं आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। यहां आयुष्मान कार्ड निर्माण, पेंशन स्वीकृति, किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना, आधार अद्यतन, जाति एवं आय प्रमाण पत्र तथा बिजली बिल सुधार जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
      प्रथम दिवस कुल ’’386 आवेदन’’ प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया। इनमें जनपद पंचायत के 186, स्वास्थ्य विभाग के 65, जनजातीय कार्य विभाग के 59, आजीविका मिशन के 30, खाद्य विभाग के 19, राजस्व विभाग के 11, महिला एवं बाल विकास विभाग के 10, उद्यान विभाग के 4 तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 2 आवेदन शामिल रहे। सभी आवेदन पात्र पाए गए और उनका त्वरित निराकरण किया गया।
      शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही पहुंचे। उन्होंने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने पर संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि आकांक्षी विकासखंड बजाग के समग्र विकास एवं आमजन को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है। शिविर 17 जून तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगा।

अन्य ख़बरें

घमापुर जनकल्याण शिविर में सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, आज अंतिम दिन

Newsdesk

अनुकंपा नियुक्ति नीति की विसंगतियां दूर हों, तभी मिलेगा कर्मचारियों को लाभ : पाठक

Newsdesk

जबलपुर में खेल संस्कृति और अभिभावक कल्याण को मुख्यधारा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading