31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

समनापुर तिराहा पर दर्दनाक सड़क हादसा

घायल महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर आरक्षक और समाजसेवी ने पेश की मानवता की मिसाल
डिंडोरी सी टाइम्स। जिला मुख्यालय के समनापुर तिराहा में सुबह के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान यातायात पुलिस में पदस्थ आरक्षक कमलेश अहिरवार और समाजसेवी हरिहर पाराशर ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को समय रहते जिला अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छांटा ग्राम के बेगान टोला निवासी सुखराम अपनी पत्नी केतकी बाई (उम्र 35 वर्ष) के साथ अपनी ससुराल चंद्रागण से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान समनापुर तिराहा के पास कार क्रमांक एमपी 20 जेडवाई 1275 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार केतकी बाई सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस में पदस्थ आरक्षक कमलेश अहिरवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने समाजसेवी हरिहर पाराशर के साथ मिलकर घायल महिला की सहायता की और ऑटो चालक की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का उपचार जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार महिला के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
गौरतलब है कि आरक्षक कमलेश अहिरवार लगातार वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते रहते हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जानकारी देते हैं। इस हादसे में भी उन्होंने अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर घायल महिला की मदद की।
वहीं समाजसेवी हरिहर पाराशर भी वर्षों से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए जाने जाते हैं। जरूरत के समय लोगों की मदद करने की उनकी पहल क्षेत्र में सराहनीय मानी जाती है। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि समय पर मिली मदद किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading