September 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं: सीएम सम्राट चौधरी

गयाजी, 15 जून , बिहार में दो कोचिंग सेंटरों में हुए विवाद के बाद सरकार ने कोचिंग सेंटरों के लिए एक नई नीति बनाने की घोषणा की है। इस बीच, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को गयाजी में घोषणा करते हुए कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने संयुक्त रूप से गयाजी जिला स्थित खिजरसराय में प्रौद्योगिकी केंद्र, गयाजी का रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया तथा भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान गयाजी-इस्लामपुर-खिजरसराय पथ के 20वें किलोमीटर से टेक्नोलॉजी सेंटर (देवगांव) तक पथ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास के लिए हम लोग कार्य कर रहे हैं। 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं। सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। इन स्कूलों में ऐसी शिक्षा की गुणवत्ता होगी कि नेता और अफसर के बच्चे भी इसमें पढ़ेंगे। उस दिन मेरा सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में वर्ष 2022 में एमएसएमई की संख्या 6 लाख ही थी जो अब बढ़कर 46 लाख से अधिक हो गई है। इसमें 1 करोड़ 87 लाख लोगों को सीधा रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस देश में सबसे सस्ती और निर्बाध बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य बिहार है। हम लोग अपने उपभोक्ताओं को 23 हजार करोड़ रुपए की बिजली सब्सिडी दे रहे हैं। सभी लोगों को 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है।

अन्य ख़बरें

राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता देकर प्रधानमंत्री ने नागरिकों का जीवन बेहतर बनाया : राकेश सिंह

Newsdesk

कलेक्टर ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Newsdesk

धान की मिलिंग में देरी से किसानों, मिलर्स और सरकार को नुकसान: दिग्विजय सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading