अपने फार्म हाउस में जमा कर रखी है सैकड़ों ट्रॉली रेत
फार्म हाउस की नियम विरुद्ध बना रखी है बाउंड्री वॉल
नदी में बना रखी हैं 500 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा रास्ता
कलेक्टर के द्वारा बालाघाट जिले को जल अभाव ग्रस्त घोषित किया गया है किंतु जीएसटी कमिश्नर के द्वारा नदी में पानी की मोटर लगाकर पानी की निकासी की जा रही है
पूर्व सांसद कंकर मुंजारे जी के द्वारा आज बालाघाट के कुमारी घाट का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि मध्य प्रदेश के जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिल्हारे के द्वारा वैनगंगा नदी पर एनजीटी के नियमों के विरुद्ध लगभग 1 एकड़ के करीब जमीन में अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है और उन्होंने लोकेश लिहारे पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिल्हारे के व्यक्तियों के द्वारा बालाघाट जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश के व्यापारियों से दबाव डालकर पैसों की वसूली की जाती है उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में 2017 में जब केंद्रीय मंत्री थी तब गंगा सफाई अभियान के लिए 31000 करोड रुपए का बजट घोषित किया गया था उसे वक्त में भी जीएसटी कमिश्नर लोकेश केंद्रीय मंत्री उमा भारती का बहुत ही करीबी और खास P A रहा है गंगा सफाई तो नहीं हो पाई और गंगा नदी आज भी गंदगी से भरी पड़ी है और गंगा मां रो रही है मगर उसके बजट पर इन लोगों के पूरे तरीके से सफाई कर दी गई पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के द्वारा लोकेश लिल्हारे को कई स्थानों पर अपना गोद पुत्र बताती है वही लोकेश लिल्हारे ने मैं भी कई बार बताया है कि मैं उमा भारती का गोद पुत्र हूं
उन्होंने मांग की है की गंगा सफाई अभियान के बजट पर जो सफाई किया गया है उसकी भी जांच की जाना जरूरी है


