31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूनाइटेड फोरम फॉर एम्प्लॉइज द्वारा बालाघाट संभाग में सुरक्षा एवं कर्मचारी हितों को लेकर बैठक आयोजित


बालाघाट, 16 जून 2026। यूनाइटेड फोरम फॉर एम्प्लॉइज के तत्वावधान में बालाघाट संभाग अंतर्गत तकनीकी कर्मचारियों की सुरक्षा, कार्यस्थल पर उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों तथा आपदा एवं आंधी-तूफान जैसी परिस्थितियों में विद्युत तंत्र के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्युत कार्यों के दौरान संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम, कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अधिकारी एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक उपायों पर विचार-विमर्श करना था। इस दौरान विभिन्न कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों के पालन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यूनियन पदाधिकारियों एवं उपस्थित कर्मचारियों द्वारा विद्युत अधिकारियों, कनिष्ठ अभियंताओं, लाइन स्टाफ, लाइनमैन, परीक्षण सहायकों, आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों सहित सभी तकनीकी कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा “सेफ्टी फर्स्ट” के सिद्धांत को अपनाते हुए प्रत्येक कार्य से पूर्व निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में विभिन्न मुख्यालयों पर उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों, सेफ्टी टूल्स एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोग की जाने वाली आवश्यक सामग्री की भी समीक्षा की गई। साथ ही यह सुझाव दिया गया कि सभी कार्यस्थलों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाए तथा समय-समय पर उनका परीक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में बालाघाट संभाग के कार्यपालन अभियंता रवि कुमार कुम्हरे, यूनियन के प्रांतीय पदाधिकारी आई.डी. पटले, सेवानिवृत्त लाइन इंस्पेक्टर एम.एस. राजपूत, मीडिया प्रभारी शिव मुनेश्वर, सेवानिवृत्त कार्यालय सहायक यशवंत पिपलेवार, सेवानिवृत्त कर्मचारी निकेश दुबे, रतिराम नखाते, सेवानिवृत्त कार्यालय सहायक धर्मिक जी, मोहसिन खान सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में यूनाइटेड फोरम फॉर एम्प्लॉइज द्वारा यह पुनः स्पष्ट किया गया कि कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। संगठन कार्यस्थलों पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा कर्मचारियों के हितों के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading