भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग बंद करे- मो. असलम शेर
उमरिया-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला उमरिया के द्वारा गांधी चौक उमरिया में भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) के विरोध में प्रदर्शन किया गया तथा प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर चुनावी प्रक्रिया को लेकर नाराज़गी व्यक्त की गई।निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान NSUI ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर लगातार सवाल सामने आ रहे हैं तथा विपक्षी दलों के नेताओं और प्रत्याशियों के साथ असमान व्यवहार किया जा रहा हैं।चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि जनता का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बना रहे। भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र और विभिन्न स्तरों पर सत्ता पक्ष के प्रभाव से लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर प्रश्न उठ रहे हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि सभी संस्थाएं निष्पक्ष रूप से कार्य करें और चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। मध्यप्रदेश के राज्यसभा चुनाव में सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी के लेकर उठे विवाद और नामांकन निरस्तीकरण के फैसले पर भी सवाल खड़े हुए हैं। NSUI ने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों की पारदर्शी और निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बना रहे। NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने अपने उद्बोधन में कहा लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से मजबूत नहीं होता, बल्कि निष्पक्ष चुनाव और सभी दलों के लिए समान अवसर से मजबूत होता है। यदि जनता के मन में चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल पैदा हो रहे हैं तो उनका पारदर्शी जवाब मिलना चाहिए। छात्र और युवा लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि NSUI का यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण कांत तिवारी NSUI जिला उपाध्यक्ष, रोहनी श्याम जिला सचिव, आकाश प्रजापति जिला सचिव, अनुज वर्मा कॉलेज कार्यवाहक अध्यक्ष, अनुराग तिवारी कॉलेज अध्यक्ष, खुशी मोगरे कॉलेज अध्यक्ष, अजय विश्वकर्मा कॉलेज सचिव, अर्पिता तिवारी सचिव, आंचल चौधरी सचिव, सागर यादव, अमित बर्मन, अजय, संदीप, आकाश, विकाश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


