30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन आज

10 वी एवं 12 वीं के प्रतिभाशाली बच्चों का होगा सम्मान,,*             बालाघाट–वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर जिला राजपूत क्षत्रिय सभा, बालाघाट  द्वारा    सामाजिक मिलन समारोह (विक्रम संवत के अनुसार 17 जून 2026, बुधवार को आयोजित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष, जिला राजपूत क्षत्रिय सभा, बालाघाट   ठा. संजय सिंह कछवाहा जी ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती, महाराणा प्रताप राजपूत समाज भवन केविन हॉस्पीटल के सामने, गोकुल धाम नगर वार्ड नं. 24, मोतीनगर, बालाघाट में आयोजित की जा रही है। जिसमें
दोप. 2 बजे से अतिथियों का स्वागत एवं उ‌द्बोधन दोप. होगा। 3 बजे से श्री राणा हनुमान सिंह फांउडेशन की ओर से
10 वी एवं 12 वीं के प्रतिभाशाली बच्चों को पारितोषीक से सम्मानित किया जाएगा।शाम 5 बजे से भव्य वाहन एवं बाईक रैली द्वारा नगर भ्रमण कर  महाराणा प्रताप चौक पर  प्रतिमा पर माल्यापर्ण अतिथियों की उपस्थिति में होगा। तत्पश्चात शाम 6 बजे से  स्नेह भोज होगा।। कार्यक्रम का आयोजन मान. श्री गौरीशंकर बिसेन पुर्व केबिनेट मंत्री ,  मान. अशोक सिंह सरस्वार पूर्व विधायक, के मुख्य अतिथि  ,
प्रमुख अतिथि मान. श्री सम्राट सिंह सरस्वार अध्यक्ष, जिला पंचायत, बालाघाट मान. कल्याण सिंह राणा अध्यक्ष, जनपद पंचायत किरनापुर,मान. श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बालाघाट मान. श्री राजेश पाठक अध्यक्ष, सर्व ब्राम्हण समाज, बालाघाट , सहित ठा. संजय सिंह कछवाहा जिलाध्यक्ष, जिला राजपूत क्षत्रिय सभा, बालाघाट की अध्यक्षता में गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। जिला अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय महासभा श्री संजय सिंह कछवाह जी ने समस्त स्वजातिय बंधुओं से  इस कार्यक्रम में सहपरिवार उपस्थित होकर समाज को गौरवान्ति करते हुए ,कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading