33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मानवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
“लोकतंत्र के खून से सने हैं भाजपा और चुनाव आयोग के हाथ” युका. जिलाध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा

कोतमा -भालूमाड़ा। जिला युवा कांग्रेस अनूपपुर द्वारा भालूमाड़ा मजदूर चौक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर भाजपा एवं चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपकर लोकतंत्र की रक्षा तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की गई।

कार्यक्रम मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी एवं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री यश घनघोरिया जी के निर्देश तथा जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष श्री गुड्डू चौहान जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत ने लोकतंत्र की आत्मा को घायल करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग के हाथ लोकतंत्र के खून से सने हुए हैं। संविधान की मर्यादाओं को तार-तार करते हुए कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महासचिव श्री चंदन सिंह जी, श्री निर्भय राव जी, जिला कांग्रेस सचिव श्री धर्मेंद्र मिश्र जी, वरिष्ठ नेता श्री फारुख बेग जी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनूपपुर श्री सैफ रिजवी जी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोतमा श्री नदीम अशरफी जी, जिला महासचिव श्री सागर पट्टावी जी, श्री आलोक सिंह जी, श्री जयप्रकाश पांडे जी, श्री बिलाल खान जी, श्री अंकित सोनी जी, श्री पंकज पांडे जी, श्री अरविंद मिश्रा जी, श्री कोमल केवट जी, श्री राजा केवट जी, श्री सूर्यप्रताप सिंह जी, श्री सुजल प्रजापति जी, महिला नेत्री सुश्री नूपुर चटर्जी जी, श्री धरम दास जी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading