32.8 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रक्तदान महादान: युवा रोहित मरकाम ने किया रक्तदान, प्रसूता महिला की मदद कर पेश की मानवता की मिसाल

Lडिंडोरी सी टाइम्स । “रक्तदान महादान” की भावना को चरितार्थ करते हुए ग्राम  जल्दामुड़िया निवासी युवा रोहित मरकाम ने जिला चिकित्सालय में भर्ती एक प्रसूता महिला की सहायता के लिए रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। डिलेवरी वार्ड में भर्ती महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी, जिसकी जानकारी मंडल अध्यक्ष अनिल साहू को प्राप्त हुई उन्होंने तत्काल युवा रोहित मरकाम से संपर्क करते हुए रोहित मरकाम बिना किसी विलंब के जिला अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर महिला के उपचार में सहयोग प्रदान किया।

बताया गया कि प्रसव के दौरान महिला को रक्त की आवश्यकता महसूस हुई, जिसके बाद परिजनों द्वारा रक्तदाताओं से संपर्क किया गया। सूचना मिलते ही रोहित मरकाम ने आगे बढ़कर रक्तदान करने का निर्णय लिया और अस्पताल पहुंचकर सफलतापूर्वक रक्तदान किया। उनके इस नेक कार्य से महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली तथा रक्तदाता के प्रति आभार व्यक्त किया।

रोहित मरकाम ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से समय-समय पर रक्तदान करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ ने भी रक्तदाता के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, जो संकट की घड़ी में मानव सेवा के लिए तत्पर रहें। रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है।

रोहित मरकाम के इस प्रेरणादायक कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने इसे मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए अन्य युवाओं से भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। वास्तव में, रक्तदान एक ऐसा महादान है जो किसी जरूरतमंद को जीवन का अनमोल उपहार प्रदान करता है।

————————————————–

अन्य ख़बरें

निर्माणाधीन घोटी पूल व कनेक्टिीवीटी सडक कार्य का पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने अधिकारीयो के साथ किया निरिक्षण

Newsdesk

बालाघाट के जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल का नरसिंहपुर स्थानांतरण, देवेश बाथम ने संभाला पदभार

Newsdesk

रेल कर्मचारी हितों में निभाई अहम भूमिका, पीसीपीओ आदित्य कुमार को भावभीनी विदाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading