34.2 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

वाहन टकराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 2 हजार रुपये की मांग का आरोप

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में वाहन टकराने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि लोडिंग वाहन चालक और उसके साथी ने युवक से 2 हजार रुपये की मांग की। पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ गाली-गलौज और झूमाझटकी की गई, जिसके बाद चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, केवट बगीचा आनंद नगर अधारताल निवासी 20 वर्षीय सागर कुशवाहा उर्फ शिवांश आनंद नगर बस स्टॉप के सामने गन्ना और नारियल का ठेला लगाता है। 14 जून 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त मयंक सिंह ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 जेड एस 2679 से अधारताल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने गया था।

पेट्रोल डलवाने के बाद लौटते समय मेन रोड क्रॉसिंग के पास उसकी मोटरसाइकिल सफेद रंग के छोटे हाथी लोडिंग वाहन से टकरा गई। वाहन में नितेश राय, जो सब्जी का काम करता है, अपने साथी के साथ मौजूद था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत और विवाद शुरू हो गया।

पीड़ित के अनुसार, उसने नितेश राय को रुककर बात करने के लिए कहा, जिसके बाद वे पंचमठा मंदिर सामुदायिक भवन के पास पहुंचे। वहां नितेश राय और उसके साथी ने गाली-गलौज करते हुए झूमाझटकी शुरू कर दी। आरोप है कि नितेश ने वाहन में नुकसान होने की बात कहते हुए 2 हजार रुपये की मांग की।

सागर ने जब रुपये देने और गाली-गलौज सहने से इनकार किया, तो नितेश राय ने उसे पकड़ लिया और उसके साथी ने चाकू से हमला कर उसकी कलाई में चोट पहुंचा दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वाहन से मौके से फरार हो गए।

घायल सागर कुशवाहा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर अधारताल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए।

पीड़ित की रिपोर्ट पर अधारताल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 118(1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

अन्य ख़बरें

अनुकंपा नियुक्ति नीति की विसंगतियां दूर हों, तभी मिलेगा कर्मचारियों को लाभ : पाठक

Newsdesk

जबलपुर में खेल संस्कृति और अभिभावक कल्याण को मुख्यधारा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Newsdesk

मध्य प्रदेश में कुआं ढहने से दो महिलाएं मलबे के नीचे दबी, बचाव अभियान जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading