August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 6 सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल

मुंबई,17 जून महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से चल रहे ऑपरेशन टाइगर का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। उनकी शिवसेना के 6 लोकसभा सांसद आखिरकार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवेसना में शामिल हो गए हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, अब उद्धव गुट में केवल 3 लोकसभा सांसद बचे हैं। सभी बागी सांसद बुधवार को दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने शिंदे से मुलाकात कर यह फैसला लिया है।रिपोर्ट के मुताबिक, बागी सांसदों ने पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की, इसके बाद उन्होंने शिवसेना में शामिल होने की जानकारी दी। सांसदों ने बुधवार को शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे से भी मुलाकात की थी। अभी तक किसी भी सांसद ने सामने आकर बगावत की घोषणा नहीं की है। बता दें कि उद्धव गुट की पार्टी ने बगावत करने वाले सांसदों को कड़ी चेतावनी जारी की है।

 

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading