30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एमपी ट्रांसको की प्रोग्रामर श्रीमती कल्पना धुर्वे परस्ते ट्रेनिंग एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

जबलपुर । मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के आईटी-ईआरपी सेल  जबलपुर में पदस्थ प्रोग्रामर श्रीमती कल्पना धुर्वे परस्ते को आईटी एवं ईआरपी प्रणालियों के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रभावी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए कंपनी के राज्य स्तरीय “ट्रेनिंग एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
मुख्यालय जबलपुर में आयोजित  विशेष सम्मान समारोह में उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स एवं ईआरपी प्रणालियों का दिया उत्कृष्ट प्रशिक्षण

उल्लेखनीय है कि एमपी ट्रांसको अपनी कार्यप्रणाली के डिजिटलीकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। विगत तीन वर्षों में श्रीमती कल्पना ने कर्मचारियों को विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स एवं ईआरपी प्रणालियों का प्रशिक्षण देने, उनकी समस्याओं के समाधान तथा प्रशिक्षण प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के उपयोग एवं कार्यदक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading