26.5 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संजय राउत के बयानों से उनकी खुद की पार्टी को भारी नुकसान हो रहा : कृष्णा हेगड़े

मुंबई, 17 जून । शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने बुधवार को कहा कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत पिछले साढ़े चार वर्षों से लगातार आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उनके किसी भी आरोप में अब तक कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आया है। शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “संजय राउत जिस तरह पैसों और कथित घोटालों की बातें करते हैं, उससे ऐसा प्रतीत होता है मानो वे स्वयं इन मामलों की पूरी जानकारी रखते हों। उन्होंने दावा किया कि राउत का एक भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। इसके विपरीत, उनके बयानों से उनकी अपनी पार्टी को नुकसान पहुंचा है।” उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार पांच चुनावों में सफलता हासिल की है और विरोधियों के आरोपों का जवाब काम के माध्यम से दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बोलते हुए हेगड़े ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही बैठकों को “चिंतन नहीं, चिंता” बताया। उन्होंने कहा कि पिछला चुनाव दोनों दल बुरी तरह हार चुके हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनहित और लोकहित के कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और जनता योगी सरकार के कार्यों से संतुष्ट है। इसी कारण 2027 में भी भाजपा की सरकार बनने की संभावना प्रबल है।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading