33.7 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाराणा प्रताप जी की जयंती पर निकली जुलूस यात्रा का हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने किया भव्य स्वागत


उमरिया- महाराणा प्रताप सिंह जी की जयंती के अवसर पर निकली भव्य जुलूस यात्रा का हिंदू मुस्लिम एकता मंच द्वारा उमरिया नगर के जय स्तंभ चौक एवं गांधी चौक में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने जुलूस में शामिल लोगों का माल्यार्पण कर, पुष्पवर्षा एवं सम्मान कर स्वागत किया तथा महाराणा प्रताप के साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक समाज या वर्ग के नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उनके जीवन से हमें संघर्ष, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सम्मान की भावना को मजबूत करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। सभी समुदायों को मिलकर महापुरुषों के आदर्शों को आगे बढ़ाना चाहिए।
इस अवसर पर मंच के पदाधिकारी मो. अल्ताफ, अब्दुल साबित, सचिन गुप्ता, मो. मंसूर, कृष्ण कांत तिवारी एवं आदि संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देना रहा।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading