30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की प्राथमिकता – कमिश्नर


ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु संवेदनशीलता से कार्य करें – कमिश्नर
जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम भाद में जनकल्याण शिविर में नागरिकों के आवेदनों की ,की गई सुनवाई
शहडोल  17 जून 2026/ राज्य शासन के मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और विभागीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम भाद में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने शिविर में पहुँचे ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना। आवेदकों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से मौके पर ही उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत के सचिव और रोजगार सहायकों को आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर को संबोधित करते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कहा कि राज्य शासन की मंशा है कि अंतिम छोर के व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ मिले। आमजन को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला या ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसीलिए इस प्रकार के मैदानी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सचेत किया कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए, ताकि जनता का भरोसा प्रशासन पर और मजबूत हो। कमिश्नर ने ग्रामीणों से भी आह्वान किया कि वे जागरूक बनें और विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की पात्रता समझकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

शिविर के दौरान शासन के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों द्वारा विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विशेष विकासात्मक एवं हितग्राही मूलक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आजीविका मिशन, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि, सामाजिक न्याय और जनजाति कार्य विभाग शामिल रहे। इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

इस जनकल्याण शिविर में ग्राम भाद सहित पोड़ी, आमाडांड, मलगा, चोड़ी, चुकानी, टांकी, बाडीखार, शिकारपुर, बरतराई, दारसागर जैसे अनेक आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और मांगें लेकर उपस्थित हुए। शिविर में नामांकन, सीमांकन, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने, जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने, आवास बनाए जाने संबंधी अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन ग्रामीणों से प्राप्त हुए। शिविर के दौरान कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को समय-सीमा में निराकरण हेतु सौंप दिया गया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री सतीश वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री भारती केवट, जनपद पंचायत अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती धनमती सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, जनपद पंचायत सदस्य, स्थानीय सरपंच एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading