33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

परिवार मुंबई गया, सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, समता कॉलोनी अंबेडकर कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय शरद आचार्य ने थाना गोहलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शरद आचार्य विजय नगर स्थित नचिकेता स्कूल में पीआरओ के पद पर कार्यरत हैं।

पीड़ित ने बताया कि 23 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे वे अपने घर में ताला लगाकर परिवार के साथ मुंबई स्थित अपनी बेटी स्वर्णिमा आचार्य के घर गए थे। 10 जून 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोसी जैन साहब ने मोबाइल पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और दरवाजे खुले हुए हैं।

सूचना मिलने के बाद शरद आचार्य 11 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे मुंबई से जबलपुर लौटे। घर पहुंचकर देखा तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा मिला।

पीड़ित के अनुसार, अलमारी में रखी सोने की 2 जोड़ी झुमकी, 2 जोड़ी टॉप्स, 1 डायमंड सेट, चांदी की 2 जोड़ी पायल, अन्य सोने-चांदी के जेवरात और नकदी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

शरद आचार्य की रिपोर्ट पर गोहलपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की जानकारी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। सूने मकानों को निशाना बनाने वाली इस वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य ख़बरें

बंगाल: दक्षिण 24 परगना में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तृणमूल के दो नेता गिरफ्तार

Newsdesk

अंजुमन इस्लामिया स्कूल विवाद: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी पक्षों को जारी किया नोटिस

Newsdesk

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading