कुरई – ग्राम पंचायत बिछुआमाल के ग्रामीणों, पंचों, उपसरपंच एवं सरपंच ने पंचायत सचिव श्री अनतलाल गेडाम के स्थानांतरण की मांग को लेकर जनपद पंचायत कुरई प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव की लापरवाही, वित्तीय अनियमितताओं एवं जनविरोधी कार्यप्रणाली के कारण पिछले छह माह से पंचायत के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सचिव के विरुद्ध पूर्व में छह लिखित शिकायतें तथा दो आवेदन कलेक्टर जनसुनवाई में प्रस्तुत किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामवासियों में भारी नाराजगी व्याप्त है।
जनपद पंचायत कुरई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यदि 19 जून 2026 को सुबह 11 बजे तक सचिव को हटाकर अन्य सचिव की पदस्थापना का आदेश जारी नहीं किया गया, तो ग्रामवासी जनपद पंचायत कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ करेंगे।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं अहिंसक होगा तथा किसी प्रकार का मार्ग अवरोध या शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं की जाएगी। वहीं चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रशासनिक अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति की जिम्मेदारी जनपद प्रशासन की होगी।
ग्रामीणों ने जनहित एवं पंचायत विकास कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
इनका कहना है हमारे द्वारा कई बार सचिव के खिलाफ शिकायत किया गया पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया सचिव के द्वारा किसी प्रकार का पंचायत में काम नहीं किया जा रहा है और अभद्र भाषा में बात करता है। श्रीमति दुर्गा गोंनंगे के ग्राम पंचायत सरपंच बिछुआइनका कहना हैसचिव द्वारा ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा ओर अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है ऐसे में हम धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हैं
*राकेश सनोडीया जिला पंचायत उपाध्यक्ष*


