35.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

डिण्डौरी विकास खण्ड के BRC एवं CRP के किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया एवं दिखाया गया प्रायोगिक


जैविक उत्पाद मानव स्वास्थ्य व मिट्टी की उर्वरता के लिए अत्यंत उपयोगी*
डिण्डौरी शहपुरा सी टाइम्स । जिले के अंदर कृषक भ्रमण आत्मा परियोजनातर्गत नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग BRC यूनिट बनाए गए हैं उनके सभी कृषि सखी व कृषक भाईयों को भ्रमण कराकर प्रशिक्षण दिया गया।

नर्मदांचल गौ सेवा समिति ढोंढ़ा BRC भारतीय किसान संघ डिण्डौरी जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने जैविक फार्म हाउस पर प्राकृतिक/गौवंश आधारित जैविक खेती के बारे मे विस्तार से जानकारी दिया गया।

भ्रमण के दौरान बी टी एम व किसानों को केंचुआ खाद, वर्मीवाश, जीवामृत, अग्नि अस्त्र, बीज उपचार सहित जैविक कृषि से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दिया । साथ ही जैविक फार्म में उगाई जा रही सब्जियां, फल और धान का नर्सरी आदि फसलों को दिखाकर बताया गया कि प्राकृतिक/जैविक कृषि करने हेतु जिले के किसान भाईयों को प्रेरित एवं जागरूक किया जा रहा है और उन्होंने किसान भाइयों को आह्वान किया कि अपने स्वयं के खाने के लिए सब्जी या आनाज अपने परिवार के लिए जितनी आवश्यकता होती है कम से कम सुरुवात के एक एकड़ भूमि में प्राकृतिक/गौवंश आधारित जैविक खेती करें।

गोबर गैस को बायोगैस कहते है। ये पशुओं के गोबर को घोलकर डालते है। ये प्लास्टिक के टांके मे तैयार कर अपने घर मे भोजन बनाकर तैयार कर सकते है LPG गैस बचत  की जा सकती है। साथ ही जीवामृत यूनिट के बारे मे भी प्रक्टिकल सामग्री दिखाकर बताया गया।

बिहारी लाल साहू ने विगत 10 वर्षों से जैविक खेती के क्षेत्र में सक्रिय हैं।और केवल स्वयं जैविक खेती कर रहे हैं, बल्कि जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के किसान भाइयों को जैविक खेती अपनाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहे हैं। वे किसानों के साथ-साथ महाविद्यालयों, विद्यालयों, शासकीय संस्थानों एवं एनजीओ के माध्यम से डिंडौरी सहित अन्य जिलों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उनके फार्म हाउस में जैविक खेती का लाइव डेमो भी प्रदर्शित किया जाता है।

जैविक खेती से सुरक्षित स्वास्थ्य और उपजाऊ भूमि

इस अवसर पर जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने बताया कि जैविक उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं तथा रासायनिक मुक्त खेती मिट्टी की उर्वरता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आवश्यक है। जैविक खेती से किसानों की लागत कम होती है और उपज की गुणवत्ता बेहतर होती है। साथ ही किसानों ने सराहना किया और जल्द ही अपने घर पर गोबर गैस चालू करने को कहा।
कार्यक्रम में BTM आरती चौरसिया, BRC राजेश सिंह, देवेन्द्र कुमार, कंधी सिंह, चमन सिंह, CRP सुनीता धुर्वे, शशि मरावी, मनीषा मालवे, प्रीति, पार्वती, दुर्गेश सिंह, बिहारी लाल साहू, आयुष साहू आदि रहे उपस्थित।

____________________________________

अन्य ख़बरें

जेल से निकलते ही सूरज पटेल फिर गिरफ्तार, जबलपुर पुलिस को थी तलाश, साथियों के अरमानों पर फिरा पानी, रिहा होने जुलूस और जश्न की थी तैयारी

Newsdesk

पमरे जीएम ने सतना-रीवा रेलखंड, निर्माणाधीन सीधी रेलवे स्टेशन एवं सोन ब्रिज का किया निरीक्षण

Newsdesk

इंजीनियर-डॉक्टर बनकर देश का नाम रोशन करें : राज्यपाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading