33.4 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़? पीएम श्री हाई सेकंडरी स्कूल बादलपार में वितरित साइकिलों की गुणवत्ता पर उठे सवाल


बादलपार- प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क साइकिल वितरण योजना संचालित की जा रही है, लेकिन पीएम श्री हाई सेकंडरी स्कूल बादलपार में वितरित की गई साइकिलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में वितरित की गई एक साइकिल में चौंकाने वाली खामियां सामने आई हैं। स्थानीय स्तर पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि साइकिल के कई पुर्जे ढीले थे और सबसे हैरानी की बात यह रही कि साइकिल के पहिए में ट्यूब ही नहीं थी। इतना ही नहीं, साइकिल में लगे टायर में भी दरारें दिखाई दे रही थीं, जिससे उसकी गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि छात्रों को इस प्रकार की घटिया एवं असुरक्षित साइकिलें वितरित की जा रही हैं तो यह न केवल सरकारी धन की बर्बादी है, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ भी सीधा खिलवाड़ है। खराब साइकिल के कारण कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रह सकती है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग द्वारा तत्काल जांच कराई जाए तथा साइकिलों की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच कर दोषी सप्लायर और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने नहीं दिया जाना चाहिए।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब साइकिलों का वितरण किया गया, तब उनकी गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर की गई? यदि वितरण के समय ही ऐसी खामियां मौजूद थीं तो जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आना चाहिए।
विद्यार्थियों के हितों से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है, यह देखने वाली बात होगी

अन्य ख़बरें

धूमिल हुए संस्कार, योगा मैट ले जाते दिखे लोग

Newsdesk

कड़ी सुरक्षा के बीच 23 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे नीट-यूजी री-एग्जाम के प्रश्नपत्र

Newsdesk

राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को जन-जन तक पहुंचाने का दिया संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading