30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

निःस्वार्थ और निडर पत्रकारिता के पुरोधा स्व. पंडित काशीनाथ शर्मा के नाम हुआ सिविल लाइन से साईं मंदिर मार्ग


पंडित काशीनाथ शर्मा एक क्रांतिकारी पत्रकार थे – राकेश सिंह, कैबिनेट मंत्री, म.प्र. शासन
जबलपुर। शहर की निःस्वार्थ, निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता के स्तंभ रहे स्व. पंडित श्री काशीनाथ शर्मा की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। नगर निगम द्वारा सिविल लाइन चैराहा से साईं मंदिर तक के मार्ग का नामकरण पंडित काशीनाथ शर्मा मार्ग किया गया है। इस नवनिर्मित मार्ग का भव्य लोकार्पण मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के द्वारा संपन्न हुआ। समारोह के दौरान अतिथियों ने स्व. पंडित काशीनाथ शर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पंडित काशीनाथ शर्मा जी ने जीवन पर्यंत मूल्य आधारित और निःस्वार्थ पत्रकारिता की। महापौर श्री अन्नू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज का दर्पण थे और उनका जीवन आने वाली पीढ़ी के पत्रकारों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा। इस अवसर पर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा कि वे एक पत्रकार के साथ-साथ हम सबके सच्चे साथी भी थे, सभी के दुःख-सुख में खड़े होकर सहायता करते थे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल ने कहा कि इस मार्ग का नामकरण उनके प्रति शहर का सच्चा सम्मान है।
इस अवसर पर जगत बहादुर सिंह अन्नू, केन्ट क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, जे.डी.ए. अध्यक्ष संदीप जैन, वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल, पूर्व एम.आई.सी. सदस्य आलोक मिश्रा, पार्षद श्याम कन्नौजिया, पदाधिकारी सोनू बचवानी, अध्यक्ष पत्रकार संघ एस. बी. शेकटकर के साथ पत्रकार जगत के सभी वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार आदि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मंत्रालयों ने ‘हेल्दी एजिंग’ पर जोर देते हुए योग दिवस मनाया

Newsdesk

ईरान को बैंकिंग और संपत्ति उपयोग की छूट देने पर अमेरिकी राजनीति में विवाद, सुसान राइस ने बताया बहुत बड़ी गलती

Newsdesk

धूमिल हुए संस्कार, योगा मैट ले जाते दिखे लोग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading